Weather Update Today: हरियाणा समेत दिल्ली एनसीआर में अगले 24 घंटे में आएगी धूल भरी आंधी, रफ्तार रहेगी 45 किमी प्रति घंटा
Weather Update Today:- भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले 24 घंटों में दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों में धूल भरी आंधी चलने का अनुमान जताया है। वज्रपात और बिजली गिरने की भी संभावना है। हवा की गति 35-45 किमी प्रति घंटा रहेगी। इसके अलावा बारिश की भी संभावना है।
गुरुग्राम में हल्की से मध्यम बारिश के चलते शुक्रवार सुबह से ही दिल्ली-एनसीआर समेत आसपास के इलाकों में मौसम सुहावना बना हुआ है। आज सुबह आंशिक रूप से बादल छाए रहे, लेकिन दोपहर बाद धूप खिली। हालांकि आज की धूप में न चुभन है और न ही गर्म हवा चल रही है। अधिकतम तापमान में अन्य दिनों की तुलना में गिरावट है।
रेगिस्तान की धूल
मौसम विभाग ने कहा कि धूल की परत पश्चिम से पूर्व की ओर बढ़ रही है। यह मध्यम से थोड़ी घनी धूल का आवरण है, जो हरियाणा और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों तक पहुंचेगा। दिल्ली के साथ गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा, रोहतक और हरियाणा, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों को कवर करेगा।
धूल भरी आंधी और तेज हवाओं ने रेगिस्तानी इलाकों से धूल को और बढ़ा दिया है। जैसे-जैसे तूफ़ान शहरों के पास आएगा, धूल फैलती जाएगी और आसमान में अंधेरा छा जाएगा। साथ ही हवा की गुणवत्ता भी बिगड़ेगी।
दो मिमी बारिश
शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। साथ ही अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। आईएमडी ने कहा कि दिल्ली में गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे से शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे तक दो मिलीमीटर बारिश हुई।