Haryana Weather: धूप निकलने से अब मिलेगी ठंड से राहत, तापमान में आठ डिग्री बढोतरी
कैथल:- Haryana Weather गुरुवार को भी मौसम का मिजाज बदलता रहा। हर दिन मौसम में अलग-अलग चीजें देखने को मिल रही हैं. कभी न्यूनतम तापमान में गिरावट, कभी बढ़ोत्तरी, कभी धूप तो कभी कोहरे के कारण दृश्यता 20 मीटर रही। गुरुवार को आसमान में बादलों की लुकाछिपी हुई। हालांकि बादलों के कारण कभी-कभी धूप भी गायब हो गई। शीतलहर के कारण ठंड का असर बढ़ता जा रहा है।
कोहरे और ठंड के कारण दिन में भी वाहनों की रफ्तार धीमी होने लगी है। गुरुवार को जिले का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान में दो दिन पहले की तुलना में आठ डिग्री की बढ़ोतरी हुई है।
धूप से मिली ठंड से राहत
गुरुवार को धूप निकलने के कारण ठंड से कुछ राहत मिली। धूप निकलने से बाजारों में लोगों की भीड़ बढ़ गई। वहीं, दोपहर में लोग पार्क में बैठे नजर आए। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार शुक्रवार को शुष्क मौसम के कारण उत्तर-पश्चिमी हवा चलने की संभावना से दिन के तापमान में वृद्धि और रात के तापमान में गिरावट की संभावना है.
अधिकतम तापमान 18 डिग्री न्यूनतम तापमान 10 डिग्री
औसत हवा की गति पांच किलोमीटर प्रति घंटा
कृषि विज्ञान केंद्र के प्रमुख डॉ. रमेश चंद्र ने कहा कि मौसम ठंडा रहेगा। अगले एक-दो दिन में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। इसके बाद मौसम साफ होने की संभावना है।