धमनियों में जमे घी और तेल को पिंगलता है यह 1 फल , जानें हाई कोलेस्ट्रॉल में इसके सेवन का सही तरीका और फायदे :
कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर कौन सा फल खाएं: सर्दियां बढ़ने के साथ घी और तेल से बनी चीजों का सेवन कोलेस्ट्रॉल बढ़ा सकता है। ऐसे में हाई फाइबर से भरपूर ये फल इसे कम करने में मदद कर सकता है।
कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर कौन सा फल खाएं (What is the best fruit for high cholesterol): सर्दियां बढ़ने के साथ हार्ट अटैक के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। दरअसल, ये हाई बीपी की वजह से हो रहा है जिसका एक बड़ा कारण धमनियों में बढ़ता कोलेस्ट्रॉल (high cholesterol in arteries) है। जब आप, हाई फैट और ट्राइग्लिसराइट्स से भरपूर चीजों का सेवन करते हैं तो, ये इसके बैड कोलेस्ट्रॉल लिपिड, धमनी की दीवारों पर जमा होते हैं। ये धमनी को संकुचित या ब्लॉक करने का कारण बन सकते हैं। इसके बाद ये लिपिड फट सकते हैं और ब्लड क्लॉट का कारण बन सकते हैं और इससे हार्ट अटैक आ सकता है। ऐसी स्थिति में डाइट कंट्रोल करने के साथ कुछ ऐसी चीजों का सेवन बढ़ना चाहिए जो कि लिपिड प्रोफाइल (lipid profile)कम कर सके। यही वजह है कि हाई कोलेस्ट्रॉल में सेब (apple in high cholesterol) खाना फायदेमंद हो सकता है।