ट्रक पर स्पेसक्राफ्ट, साइकिल पर रॉकेट… दिल छूने वाली है देश के चांद सितारों पर पहुंचने की कहानी
नई दिल्ली :- लॉन्च पैड तक साइकिल से ले गए रॉकेट दिन था 21 नवंबर 1963 का, जब केरल के तिरुवंतपुरम के करीब थंबा से पहले रॉकेट के लॉन्च के साथ भारत का अंतरिक्ष कार्यक्रम शुरू हुआ। इस मिशन के लिए भारत के पहले रॉकेट को साइकिल पर रखकर लॉन्चिंग पैड तक ले जाया गया। इतना ही नहीं रॉकेट लॉन्च करने के लिए कोई खास जगह नहीं थी इसे एक चर्च से लांच किया गया। इस पुराने चर्च को वैज्ञानिकों का दफ्तर बनाया गया। वही, एक मवेशियों के रहने की जगह पर प्रयोगशाला बनाई गई, जहां युवा अब्दुल कलाम आजाद जैसे महान वैज्ञानिकों ने काम किया।
भारत का पहला सेटेलाइट
भारत में पहला स्पेसक्राफ्ट 19 अप्रैल 1975 में लांच किया। इस सेटेलाइट का नाम मशहूर भारतीय गणितज्ञ आर्यभट्ट के नाम पर रखा गया। यह सेटेलाइट पूरी तरह स्वदेशी था। इस सेटेलाइट को सोवियत कोसमॉस 3M रॉकेट की मदद से लांच किया गया।
दूसरा रॉकेट बैलगाड़ी से ले जाया गया।
इसरो ने पहला रॉकेट अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा से लिया था, जिसे 1963 में लांच किया। लेकिन इसके बाद से ही शुरु स्वदेशी की ओर बढ़ने लगा। इसरो ने अपना स्वदेशी सैटलाइट लॉन्च व्हीकल 3 बनाया। इसमें रॉकेट और लॉन्चिंग पैड शामिल था। इस रॉकेट का वजन 17 टन था। वजन ज्यादा होने की वजह से रॉकेट को बैलगाड़ी की मदद से लांच पर तक ले जाया गया। इस रॉकेट को 18 जुलाई 1980 में श्रीहरिकोटा रेंज से रोहिणी सेटेलाइट RS1 के साथ लॉन्च किया गया। इस सेटेलाइट के लांच होने के बाद भारत दुनिया का छठा ऐसा देश बन गया जिसने स्वदेशी रॉकेट को अंतरिक्ष में भेजा।
राकेश शर्मा बने भारतीय अंतरिक्ष यात्री
1980 के दशक में इसरो ने कई बड़ी ऊंचाइयों को छुआ। इसी दौरान पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा ने स्पेस यात्रा की। वह सोवियत संघ के साथ एक संयुक्त मिशन में अंतरिक्ष गए थे। उन्होंने रूसी स्पेस सेंटर सालयुत-7 8 दिन बिताए।
पहला स्वदेशी बहुउद्देशीय उपग्रह INSAT-2A लॉन्च
इसरो ने 1992 में पहला स्वदेशी बहुउद्देशीय उपग्रह INSAT-2A लांच किया। यह सेटेलाइट भारत में ही बनाया गया और 1992 में परिचालन में आया। इसे 22 अप्रैल 1992 को बेंगलुरु से कोरोऊ एअरलिफ्ट किया गया। इसे जून 1992 में लांच करने की तैयारी की गई। इसके बाद, इसरो ने चंद्रयान, मंगलयान जैसे मिशन को लांच किया। इस साल भी इसरो पहला मानव अंतरिक्ष मिशन गगनयान लॉन्च करने की तैयारी में है।