हरियाणा समेत कई जगहों पर पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड, जाने क्या कहता है मौसम विभाग
Weather Update :- हरियाणा में ठंड का कहर लगातार तेजी से बढ़ रहा है वहीं मौसम विभाग ने भी 29 जनवरी तक कड़ाके की सर्दी और घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया हुआ है इसके साथ ही शीत लहर का भी कहर बढ़ता जा रहा है बता दें कि सोमवार को महेंद्रगढ़ में 0.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है वहीं रविवार को हिसार के बालसमंद में पारा -1 डिग्री पहुंच गया था।
पश्चिम की तरफ से बह रही है बर्फीली हवाएं
मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि पहाड़ों पर भारी हिमपात के बाद वहां से पश्चिम की तरफ से बह रही है बर्फीली हवाएं मंगलवार को हरियाणा पंजाब राजस्थान दिल्ली उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश के मैदानी इलाकों में बहुत ज्यादा बढ़ जाएगी ठंड ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम तापमान गिरकर 305 डिग्री सेल्सियस तक आ जाएगा।
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 20 जनवरी के तापमान में वृद्धि होने लगेगी और 19 से 22 जनवरी को दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से सीमित स्थानों पर और 22 से 24 जनवरी के दौरान अधिकतर स्थानों पर हल्की बारिश हो जाएगी जबकि 23-24 जनवरी को 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेगी।
पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में हुई मौसमी हलचल
पिछले 24 घंटों के दौरान हिमाचल प्रदेश अरुणाचल प्रदेश और लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई है उत्तर प्रदेश पूर्वी मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ बिहार झारखंड और पश्चिम बंगाल में न्यूनतम तापमान में बहुत गिरावट पाई गई है
जम्मू-कश्मीर हिमाचल प्रदेश उत्तराखंड हरियाणा पूर्व राजस्थान और दिल्ली एनसीआर सहित उत्तर पश्चिम भारत में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है राजस्थान दिल्ली एनसीआर के कुछ हिस्सों और हरियाणा के कुछ हिस्सों में शीतलहर से लेकर भीषण शीतलहर की स्थिति बनी हुई है।
पंजाब उत्तर प्रदेश गुजरात मध्य प्रदेश और बिहार में शीतलहर की स्थिति है।
राजस्थान के कई हिस्सों उत्तर प्रदेश और हरियाणा के कुछ हिस्सों में ग्राउंड फ्रॉस्ट हुआ।
अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की गतिविधियां होंगी चेंज
राजस्थान की कई हिस्सों हरियाणा दिल्ली उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीतलहर से लेकर भीषण शीतलहर की स्थिति हो सकती है।
गुजरात और बिहार में कॉल वेव की स्थितियों अपेक्षित है हरियाणा राजस्थान और उत्तर प्रदेश में अगले 2 दिनों तक पाला पड़ सकता है