Weather Update Today: देश की राजधानी दिल्ली में मौसम का हाल, यहां जानें अपडेट
Mon, 18 Sep 2023

Weather Update Today: देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर इलाके में सोमवार को दिन भर बादल छाए रहे और कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश भी हुई है। अगर तापमान की बात की जाए तो अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तक रहा। राजधानी दिल्ली समेत पंजाब में हल्की बारिश की संभावना लगातार बनी हुई है।
इन राज्यों में बारिश की संभावना
उत्तराखंड, जम्मू डिविजन, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और अन्य राज्यों में आज यानी 18 सितंबर को तेज बारिश की संभावना जताई गई है।
पंजाब में मौसम
पंजाब में आज सुबह का तापमान 23°C है। हवा, नमी और अन्य मौसम की स्थितियों जैसे कारकों को ध्यान में रखते हुए तापमान 26°C जैसा महसूस हो सकता हैं। पंजाब में सुबह बारिश की संभावना 0% है, और हवा की गति 8km/h रहेगी।