Sleeper Vande Bharat: रेलवे ने दी बड़ी खुशखबरी! अगले साल शुरू होगी स्लीपर वंदे भारत, जानें क्या होगा रूट
Mon, 18 Sep 2023

Sleeper Vande Bharat: देश में वंदे भारत के बाद अब स्लीपर वंदे भारत चलाने की तैयारी है। अगले साल मार्च तक इसे लॉन्च कर दिया जाएगा। इसके लिए चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में स्लीपर कोच बनाए जा रहे हैं।
ICF के जनरल मैनेजर माल्या के मुताबिक स्लीपर कोच वाली ट्रेन बनाई जा रही है। अगले फाइनेंशियल ईयर से पहले मार्च तक इसे लॉन्च कर दिया जाएगा। इन ट्रेनों को राजधानी एक्सप्रेस वाले रूट्स पर चलाया जाएगा।
बता दें स्लीपर वंदे भारत को एक कंसोर्टियम यानी दो कंपनियां मिलकर बना रही हैं। इसमें रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) और रूस का TMH ग्रुप शामिल है।
इस कंसोर्टियम ने 200 में से 120 स्लीपर वंदे भारत चलाने के लिए सबसे कम बोली लगाई थी। बाकी 80 ट्रेनों की सप्लाई टीटागढ़ वैगन्स और BHEL का कंसोर्टियम करेगा।