हरियाणा न्यूज

Haryana News: हरियाणा में बस यात्रियों के लिए खुशखबरी! जल्द सड़क पर दौड़ेंगी रोडवेज की 26 नई बसें, देखें क्या होगा

हरियाणा में बस यात्रियों को जल्द ही खुशखबरी मिलने वाली है।

हरियाणा में बस यात्रियों को जल्द ही खुशखबरी मिलने वाली है। जिसमें कुछ दिन बाद हरियाणा राज्य परिवहन की 26 नई बस सड़क पर दौड़ती नजर आने वाली है।

बता दें ये बसें गुरुग्राम डिपो को दी गई हैं। बताया जा रहा है कि इन बसों की फ़िलहाल इंश्योरेंस और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जारी है, जो दो से तीन दिन में यह भी पूरी हो सकती है।

ये सभी बस 54 सीटर हैं। मौजूदा समय में हरियाणा राज्य परिवहन के गुरुग्राम डिपो के पास 144 बस हैं। इनमें छोटी-बड़ी दोनों शामिल हैं। आधी से अधिक बस लंबे रूट पर दौड़ रही हैं।

See also  Haryana News: हरियाणा के BPL परिवार खुश, जल्द जारी होगी मुफ्त मकानों की नई सूची, जानिए

पटौदी, बादशाहपुर, सोहना, फर्रुखनगर, हेलीमंडी आदि जगहों से हरियाणा रोडवेज की बसों को चलाने की मांग उठ रही थी।

स्थानीय डिपो से इसकी जानकारी मुख्यालय को दी गई थी। इसको लेकर मुख्यालय ने 26 बस को भेज दिया है। इसके साथ रोडवेज बाड़े में बसों की संख्या 170 हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button