Thar on Moon Surface : लो जी अब चांद पर 'थार' की सफल लैंडिंग! आनंद महिंद्रा ने ISRO के लिए कही ये बात, देखें वीडियो

चंद्रयान-3 की सफलता का जश्न हर हिंदुस्तानी अपने-अपने तरीके से मना रहा है। इस बीच देश के मशहूर उद्योगपति आनंद महिंद्रा का एक ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है।
 
mhindra thar on moon

Thar on Moon Surface : चंद्रयान-3 की सफलता का जश्न हर हिंदुस्तानी अपने-अपने तरीके से मना रहा है। इस बीच देश के मशहूर उद्योगपति आनंद महिंद्रा का एक ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है।

 इस ट्वीट में देखा जा सकता है कि उनकी कंपनी द्वारा बनाई गई 'थार' गाड़ी चंद्रयान से चांद पर उतर रही है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग पूरी तरह से हैरान हैं। आखिर इसका माजरा क्या है?  बता दें यह एक एनिमेशन है। इसे महिंद्रा एंड महिंद्रा के एक अधिकारी ने बनाया है।

इसी के साथ आपको जानकारी दें दे कि कंपनी ने हाल ही में साउथ अफ्रीका में एक इवेंट के दौरान Thar.e का कॉन्सेप्ट वर्जन जारी किया था। अब आनंद महिंद्रा ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें विक्रम लैंडर से Thar.e बाहर निकलती हुई और चांद की सतह पर चलती हुई दिखाई दे रही है। 

ये एनिमेटेड वीडियो महज 10 सेकेंड का है, जो चांद की सतह को दिखा रहा है।  इसमें दिखाया गया है कि चंद्रमा की तहत पर एक लैंडर खड़ा हुआ है और धीमे-धीमे उसका दरवाजा खुलता है और इसके भीतर से महिंद्रा एंड महिंद्रा की नई थार-ई (Mahindra Thar-E) उतरती है और चांद की जमीन आगे बढ़कर खड़ी हो जाती है। 
 



Anand Mahindra ने ये 10 सेकेंड का एनिमेशन वीडियो शेयर करते हुए इसके कैप्शन में सबसे पहले Chandrayaan-3 की सफलता के लिए इसरो (ISRO) को थैंक्यू कहा है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, 'हमारी महत्वाकांक्षाओं को उड़ान देने के लिए धन्यवाद इसरो।

  भविष्य में एक दिन हम चांद की सहत पर विक्रम और प्रज्ञान के बगल में थार-ई को उतरते देखेंगे! उनके खास सपने से जुड़ा ये पोस्ट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

इस वीडियो को 6 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। वहीं इस वीडियो पर कई लोगों के कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं।  एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- ये जल्दी संभव होने वाला है. एक अन्य यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- शानदार और लाजवाब। 

 

Tags