Delhi to Mumbai: दिल्ली से मुंबई सिर्फ 12 घंटे में पहुंच जाएंगे हरियाणा के अंदर से होकर जाएगा ये एक्सप्रेस देखिए पूरा रोड मैप
Delhi to Mumbai: दिल्ली से मुंबई सिर्फ 12 घंटे में पहुंच जाएंगे हरियाणा के अंदर से होकर जाएगा ये एक्सप्रेस देखिए पूरा रोड मैप
Delhi Mumbai Expressway Route: दिल्ली से मुंबई जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। अब दिल्ली से मुंबई जाने वालों को का सफर अब आसान होने वाला है। अब सफर इतना आरामदायक होगा कि इससे दिल्ली से मुंबई सिर्फ 12 घंटे में पहुंचा जा सकेगा।
तेजी से चल रहा इस एक्सप्रेसवे का कार्य
इस एक्सप्रेसवे का कार्य बहुत तेजी से चल रहा है। अभी यह उम्मीद जताई जा रही 2023 में इसका काम पूरा हो सकता है। आपको बता दें कि अगर अभी दिल्ली से मुंबई किसी को सड़क मार्ग से जाना हो तो उसको 30 घंटे से ज्यादा का समय लगता है। लेकिन जब दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे बन जाएगा तो यह सफर महज 12 घंटे में पूरा हो जाएगा।
2023 तक बनकर तैयार होने की सम्भावना
दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे का कार्य इन दिनों बहुत तेजी से चल रहा है। सूत्रों के अनुसार इसका पहला चरण 2023 तक बनकर तैयार हो जाएगा। फिर इसे आम जनता के लिए इसको खोल दिया जाएगा। किसी भी देश की तरक्की का रास्ता उसकी सड़कों से होकर गुजरता है।
रोड इन्फ्राट्रक्चर बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं
विकसित होने की प्रक्रिया में रोड इन्फ्राट्रक्चर बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सड़कें अगर अच्छी होगी तो देश के अंदर एक स्थान से दूसरे स्थान पर सुगम तरीके से सरल तरीके से देश के लोग यात्रा कर पाएंगे। साथ व्यापार भी बहुत स्मूथ तरीके से तेजी से बढ़ पाएगा।
आठ लेन का तैयार किया जा रहा
आपको बता दें कि इस एक्सप्रेसवे को फिलहाल आठ लेन का तैयार किया जा रहा है लेकिन आने वाले दिनों में इसे 12 लेन का कर दिया जाएगा। इस हाईवे के बीच में 21 मीटर का स्पेस छोड़ी जा रहा है। ट्रैफिक बढ़ने पर इसमें दोनों ओर 2-2 लेन और बढ़ाया जाएगा।
इस हाईवे को इलेक्ट्रिक हाईवे बनाया जाएगा
केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का कहना है कि देश में इस हाईवे को इलेक्ट्रिक हाईवे बनाया जाएगा ताकि ट्रेनों की तर्ज पर बस और ट्रक भी इलेक्ट्रिक तरीके से इस पर चल सकें। दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे जब बन जाएगा तो लगभग 4 से ज्यादा राज्य इसके अंतर्गत आएंगे और 7 से ज्यादा राज्यों को इस एक्सप्रेस वे से फायदा होगा।