Business Idea: 25 हजार रुपए में लगाएं ये पेड़, 5 साल में कमा लेंगे लगभग 70 लाख का मुनाफा
Business Idea: यह पेड़ सिर्फ लंबाई में बढ़ता है, जिसकी वजह से इसे उगाने के लिए चौड़ी जगह की जरूरत नहीं होती है। ऐसे में कम जमीन और पैसों में पर सफेदा के पेड़ की खेती शुरू की जा सकती है। इस पेड़ को उगाने वाला व्यक्ति बिना मेहनत किए साल भर में लखपति बन जाता है। आइये जानते है इसके बारे में पूरी जानकारी।
आपने अक्सर सड़क किनारे सफेदा का पेड़ देखा होगा, जो बहुत ही लंबा होता है। इसे इंग्लिश में यूकलिप्टस (Eucalyptus Farming) कहा जाता है, जबकि भारत में सफेदा को गम और नीलगिरी के नाम से जाना जाता है।
यूकलिप्टस मुख्य रूप से ऑस्ट्रेलिया में उगाया जाता है, लेकिन यह भारत में भी काफी ज्यादा प्रचलित है। हालांकि भारत में सफेदा के पेड़ की खेती बहुत ही कम की जाती है, जिसकी वजह से यह पेड़ सड़क किनारे दिखाई देते हैं।
लेकिन अगर आप चाहे तो सफेदा के पेड़ की खेती करके सालाना लाखों रुपए कमा सकता है, क्योंकि बाज़ार में इसकी लड़की मांग काफी ज्यादा होती है। इस पेड़ की लकड़ी बहुत ही उपयोगी होती है, जिसका इस्तेमाल पेटियाँ, ईंधन, हार्ड बोर्ड, फर्नीचर और पार्टिकल बोर्ड इत्यादि बनाने के लिए किया जाता है।
सफेदा का पेड़ लाभदायक होने के साथ-साथ कम खर्चीला होता है, जिसकी वजह से इसको उगाना और देखभाल करने पर ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ती है।
यह पेड़ सिर्फ लंबाई में बढ़ता है, जिसकी वजह से इसे उगाने के लिए चौड़ी जगह की जरूरत नहीं होती है। ऐसे में कम जमीन और पैसों में पर सफेदा के पेड़ की खेती शुरू की जा सकती है। इस पेड़ को उगाने वाला व्यक्ति बिना मेहनत किए साल भर में लखपति बन जाता है।
लागत कम मुनाफा ज्यादा
यूकलिप्टस के खेती करने में बहुत ही कम लागत लगती है और खर्च भी बहुत कम होता है। यह एक सस्ती फसल है जो कि बहुत अधिक मुनाफा देती है। बता दें कि एक हेक्टेयर क्षेत्र में यूकेलिप्टस के 3000 हजार पौधे लगाए जा सकते हैं। यह पौधे नर्सरी से बहुत ही आसानी से 7 या 8 रुपए में ही मिल जाते हैं।
इस अनुमान से इसकी खेती में 21 हजार रुपयों का खर्च आता है। यदि अन्य खर्चों को भी इसमें मिला लिया जाए तो यह 25 हजार तक पहुँच सकता है। 25 हजार की लागत में यह फसल तैयार हो जाती है और केवल 5 साल की अवधि के बाद ही हर एक यूकलिप्टस का पेड़ 400 किलो लकड़ी प्रदान करता है।
5 साल में 60 लाख रुपये का मुनाफा
यदि 3000 पेड़ की लड़कियों की बात करें तो 5 साल बाद इस खेती से 1200000 किलो लकड़ी मिलेगी। बाज़ार में यूकलिप्टस की लकड़ी 6 रुपए प्रति एक किलो के भाव से बिकती है।
तो प्राप्त सारी लकड़ी का 72 लाख रुपए आसानी से प्राप्त हो जा सकता है। यदि इसमें से लागत निकाल देते हैं तो यूकेलिप्टस की खेती से 5 साल की अवधि में 60 लाख रुपए का मुनाफा प्राप्त हो सकता है।