Best Places in Haryana : हरियाणा में कर रहे हो घूमने की प्लानिंग, यहां देखें कौन सी जगह है सबसे खास
गुरुग्राम :- हरियाणा के गुरुग्राम की पहचान इसके हब के रूप में है। क्या आप जानते हैं कि गुरुग्राम में भी कई ऐसी जगहें हैं, जहां आप वीकेंड ट्रिप का प्लान कर सकते हैं। अगर आप इन जगहों के बारे में नहीं जानते हैं तो आज की खबर आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होने वाली है। आज हम आपको गुरुग्राम में वीकेंड पर घूमने की सभी जगहों की जानकारी देंगे। यहां आप वीकेंड पर अपने दोस्तों और परिवार के साथ हैंगआउट कर सकते हैं।
साइबर हब
अगर आप घूमने के साथ-साथ खाने-पीने के भी शौकीन हैं तो यह जगह आपके लिए बेस्ट है। आप यहां अपने दोस्तों और परिवार के साथ आ सकते हैं। यहां आपको एक से बढ़कर एक कैफे मिल जाएंगे। खाने के शौकीन लोगों के लिए यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं है।
हेरिटेज ट्रांसपोर्ट इलस्ट्रेशन
अगर आप चीजों को पुरानी चीजों से जोड़ते हैं और उनके बारे में जाना पसंद करते हैं तो आप यहां जा सकते हैं। यहां आपको कई साल पुरानी कार और ट्रक, बस सिस्टम देखने को मिलते हैं। ट्रांसपोर्ट और ऑटोमोबाइल लवर्स के लिए यह जगह बहुत अच्छी है।
सुल्तानपुर नेशनल पार्क
अगर आप वीकेंड गेटअवे प्लान कर रहे हैं तो सुल्तानपुर नेशनल पार्क एक बेहतरीन विकल्प है। यहां आकर आप प्रकृति के नजारे का लुत्फ उठा सकते हैं। यहां आपको हर तरह के पक्षी भी मिल जाएंगे।
मुरथल
दिल्ली-NCR के लोगों की यह पसंदीदा जगह है. गुरुग्राम की यह जगह स्वादिष्ट पराठों के लिए जानी जाती है। आप यहां अपने परिवार और दोस्तों के साथ आ सकते हैं और यहां के लजीज पराठों का लुत्फ उठा सकते हैं।
फारुख नगर किला
इस किले का निर्माण फौजदार खान ने 1732 में करवाया था। यदि आप मुगल संरचना को देखना चाहते हैं, तो आप इसे यहां देख सकते हैं। यह देखने में बहुत खूबसूरत है।
किंगडम ऑफ ड्रीम्स
गुरुग्राम का नाम जब भी आता है तो इस जगह का नाम सबसे ऊपर आता है। आप अपने दोस्त या रोल मॉडल के साथ भी आ सकते हैं। यहां की नाइटलाइफ काफी अलग है।